FAUG Game क्या है? | आखिर भारत मे क्यों हुआ पोपुलर गेम PUBG बैन? जाने पूरी जानकारी हिंदी मे

 

FAUG गेम क्या है? यह सवाल बहुत से लोग पूछ रहे है आपको बता दें दोस्तों के PUBG MOBILE पूरी तरह से भारत में बंद हो चुकी है। और अगर आप भारत के हो तो आप PUBG को नहीं खेल सकते।

ऐसे में भारत में सबसे ज्यादा लोग पब्जी खेलते थे लगभग 22 करोड़ लोग PUBG Game खेलते थे तो अब उनको कोई नया गेम चाहिए उसी चीज को देखते ही भारतीय गेम कंपनी FAUG गेम को लॉन्च करने जा रही है।

Indian Gaming Company जो कि एक PUBG की तरह गेम बनाने जा रही है इस गेम को पूरी तरह से इंडियन आर्मी के Base पर बनाया जाएगा। जो कि PUBG गेम की तरह होगा उसमें भी आपको अलग-अलग मीशन मिलेंगे और आपको अलग-अलग बैटल मिलेंगे उसे खेलकर आप कंप्लीट कर सकते हो।

FAUG game poster

आपके अपने देश का गेम होगा जोकि आपकी सुरक्षा और प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखेगा। तो चलिए दोस्तों जानते हैं आखिरकार FAUG गेम Launch कब होगा

FAUG गेम क्या है?

दोस्तों FAUG गेम का पूरा नाम “FEARLESS UNITED GUARDS” है। इस गेम को भारत के बेंगलुरु में स्थित भारतीय nCore गेमिंग कंपनी बनाने जा रही है कहना है कि यह गेम अक्टूबर के लास्ट Month तक Launch किया जा सकता है।

इस गेम में आपको बिल्कुल PUBG की तरह ही Features देखने को मिलेगा पूरे तरीके से बैटल रॉयल गेम होगा। चलिए जानते हैं FAUG गेम्स के फीचर्स क्या है।

FAUG गेम Features in हिंदी

दोस्तो आप समझ सकते हैं कि FAUG एक भारत में बना गेम होगा। आपको इसमें सारे मैं मिशन इंडियन आर्मी के बेस पर ही देखने को मिल सकते हैं।

इसमें बहुत सारे अलग-अलग मिशन होंगे जिससे आप आसानी से खेल सकते हैं। FAUG गेम Indian Game होने के कारण इसमें आपको इंडियन आर्मी के कैरेक्टर देखने को मिलेंगे। इस गेम में आपको बिल्कुल इंडियन आर्मी की तरह फीलिंग आएगी।

यह गेम PUBG की तरह गेम होगा और इसे आप अपने दोस्तों के साथ लॉबी में भी खेल पाएंगे। इसमें आपको PUBG की तरह अलग-अलग मिशन देखने को मिलेंगे लेकिन यह सारे मिशन हमारे देश के सेना पर होंगे।

इस गेम में आपको मैप देखने को मिल जाएगा लेकिन यह मैप अपने देश के आर्मी के एरिया से होगा। यह गेम पूरे तरीके से ऑनलाइन में खेल खेला जाएगा और आप अपने दोस्तों के साथ कनेक्ट होकर यह गेम खेल सकते हैं।

FAUG गेम Launch कब होगा?

एक सर्वे के अनुसार भारत में लगभग 22 करोड लोग PUBG खेलते थे जिनको PUBG की आदत लग चुकी है। और अब उसे PUBG के अलावा और एक गेम चाहिए खेलने के लिए। सारे लोग इस गेम को लेकर काफी उत्साहित है।

इंडियन गेमिंग कंपनी nCore कंपनी का कहना है कि अक्टूबर के लास्ट वीक तक Launch किया जा सकता है। अभी इसकी डेवलपमेंट चल रही है जो अक्टूबर तक खत्म हो जाएगी और आपके सामने अक्टूबर पर लाया जाएगा FAUG गेम। और आप फौजी गेम को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे।

Also, read this–

Aashna Hegde Biography, Wiki, Age, Height, Weight, Net Worth, Boyfriend, and More.

अक्षय कुमार ट्वीट ऑन FAUG गेम

दोस्तों एक बहुत ही दिलचस्प जानकारी आपके साथ शेयर करने जा रहा हूं। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करके इस गेम की सराहना और जानकारी दी है।

और उन्होंने अपने ट्वीट में इस गेम की एक ओरिजिनल फोटो भी शेयर किया है। जिसको आप नीचे देख सकोगे।

https://twitter.com/akshaykumar/status/1301832896185954304?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

 

अक्षय कुमार का कहना है कि पूर्ण रूप से भारतीय गेम है जिसे भारत के नागरिकों के लिए बनाया गया है। और आप उसे खेलकर अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

दोस्तों इस गेम में अक्षय कुमार का भी बहुत बड़ा योगदान है। अक्षय कुमार कंपनी के साथ मिलकर इस गेम को बनवा रहे हैं ताकी देश के लोग अपने देश के गेम को खेलें अपने देश की आर्मी के गेम को खेलें और देश का पैसा देश में ही रहे बाहर ना जाए।

भारत में बच्चों का लोकप्रिय गेम PUBG MOBILE था इस गेम पर भारत सरकार ने बैन लगा दीया है। इस Ban को लेकर भारत में PUBG खेलने वाले लोग नाखुश है।

इस चीनी खेल को लेकर बच्चों में जबरदस्त Craze था। और इसका तोड़ लेकर हमारे बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार आए हैं। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर PUBG के टक्कर में उतारे गए FAUG को पेश किया।

दोस्तों आपको यह भी बता दें कि इस गेम की खास बात यह है कि इस गेम से होने वाली कमाई (Revenue) का एक हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाएगा। इस ट्रस्ट को गुरु मंत्रालय से गठित किया गया है।

अक्षय कुमार से किया गया ट्वीट नीचे देख सकते हैं। फौजी गेम के बारे में जानकारी देते हुए अक्षय कुमार ने कहा है:

“नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर अभियान का समर्थन करते हुए एक्शन गेम FAUG आ रहा है। इस्से बेहद खुशी हो रही है मनोरंजन के अलावा प्लेयर्स इसके जरिए सैनिकों के बलिदान के बारे में भी जान सकेंगे। इस गेम से होने वाले टोटल रिवेन्यू का 20% हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा।”

इस गेम को लेकर इंडियन सोशल मीडिया पे बहोत सारे मेम्स viral हो रहे है| उसमे से कुछ आप निचे देख सकते हो|

FAUG game memes

पॉपुलर PUBG Game भारत में आखिरकार किया हुआ बैन जानिये पूरा कारण

जैसा कि आप जानते हैं कि भारत सरकार ने चीन को दूसरी बार झटके पर झटका देते हुए चीन के 118 एप्स पर भारत में उपयोग के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

उन सभी ऐप्स में भारत के गेमलवर्स के बीच सबसे पॉपुलर गेम रहा है PUBG MOBILE लेकिन PUBG बैन करने के पीछे भारत सरकार का मुख्य कारण क्या रहा इस पर विचार करना भी जरूरी है।

भारतीय युवक के DATA चोरी को खतरा मानते हुए सुरक्षा की दृष्टि से बैन करने के साथ ही PUBG को बैन करने के पीछे युवा पीढ़ी पब्जी में संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा यह बहुत अच्छा और उचित फैसला लिया गया है।

भारत में बहुत सारे दिन PUBG गेम के कारण न जाने कितने ही आज से हुआ करते थे खबरों में आया करते थे। आइए जानते हैं कि भारत की युवा पीढ़ी के सर पर पब्जी कि क्या धुन सवार थी।

PUBG banned in Inadia

दोस्तों पब्जी का फुल फॉर्म “Player on Battleground” है। जो भारत के युवा के बीच बेहद ही कम समय में काफी पॉप्युलर हुआ।

क्वार्ट्ज ने एक सर्वे भारत के PUBG यूजर्स के बीच किया और नतीजे चौंकाने वाले आए जिन्हें आप जानकार चौक जायेंगे। दोस्तों क्वार्ट्ज सर्वे 1047 भारतीय लोगों पर किया गया जिसमें 60 सबसे अधिक लोगों ने PUBG खेलने की बात कबूल की।

इसमें 16 से 24 साल की उम्र के लोग शामिल थे जिसमें 92% से भी ज्यादा संख्या पुरुषों की थी। वैसे तो हजारों की तादाद में ऑनलाइन गेम खेले जाते हैं लेकिन इस सर्वे के अनुसार लोगों की पहली पसंद PUBG थी।

लोगों पर किया गया यह सर्वे बताता है कि 8 घंटे से अधिक का समय लगभग 24 फ़ीसदी से अधिक लोग PUBG खेल कर बिताते थे। इस सर्वे में यह भी जाना गया है कि 4 से 8 घंटे तक पब्जी खेलने वालों का प्रतिशत 16 के करीब रहा। जबकि 4 घंटे पब्जी खेलने वाले लोग 19 फ़ीसदी है।

दोस्तों PUBG गेम को बैन करने के पीछे भारत सरकार के कई कारण है चलने उन कारणों को विस्तार से जानते हैं।

PUBG Game से हुआ Financial नुकसान

भारत में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिन्होंने PUBG गेम पर खर्चा भी किया। इस सर्वे के जरिए पता चलता है कि पब्जी गेम को खेलने वाले लोगों में इस गेम को लेकर इतना क्रेज है कि स्क्रीन पर लॉक खर्च करने में जरा भी सोचते नहीं है जरा भी विचार करते नहीं है।

इस सर्वे के मुताबिक 72% के करीब ₹300 खर्च कर देते हैं।

Related Article: Rummy Game kya hai? Rummy Game खेल कर पैसे कैसे कमाए – जाने हिंदी मे

भारत में पब्जी खेलने वाले लोगों की संख्या लगभग 22 करोड़ से ज्यादा है।

भारत में 22 करोड़ से ज्यादा पब्जी खेलने वाले लोग मौजूद है। जिसमें अधिक भागीदारी युवाओं की रही है। इस सर्वे के मुताबिक 40 करोड़ से ज्यादा PUBG MOBILE को इंडिया में डाउनलोड किया गया है।

PUBG Game ने भारत देश की ओर से हजारों करोड़ की कमाई की है लेकिन इस गेम से हमारे देश को कुछ नहीं मिला सिर्फ हमारे युवाओं को को नुकसान ही नुकसान हुआ है।

सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक हो सकता था PUBG गेम

भारत सरकार ने यूजर्स के डेटा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फौजी को भी उन एप्स के लिस्ट में रखा है जो निजी सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक हो सकते थे। और यह सारे को भारत सरकार की ओर से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

यह भी जानना जरूरी है कि पहली बार में भारत सरकार ने चीन के कुछ चुनिंदा 59 एप्स को बैन किया था। और दूसरी बार झटका देते हुए चीन के 118 एक को भारत में बंद कर दिया गया इसमें पब जी मोबाइल का नाम शामिल होते हुए भारत में लगभग हजारों बच्चों के माता-पिता खुश है।

https://www.instagram.com/p/CEuD1MIll3G/?utm_source=ig_web_copy_link

भारत की युवा पीढ़ी को भी PUBG से हो सकता था नुकसान

PUBG GAME युवा पीढ़ी को सभी तरह से अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा था।

जिसकी वजह से घंटों इस गेम को खेलते हुए कई तरह की शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों का सामना करना पड़ता था और इसके लिए एक ही गेम जिम्मेदार था और नाम है PUBG

इस गेम से अब हमारी युवा पीढ़ी को कई तरह के नुकसान होते थे जिसमें शामिल है असल जिंदगी में परिवार से बढ़ती दूरियां, एकाग्रता में कमी, नींद की समस्या, चिड़चिड़ापन, अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ना, Study से दूर भागना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

ऐसे बहुत सारे कारणों के कारण भारत सरकार ने पब्जी को प्रतिबंधित कर दिया गया। इसीलिए इस गेम के अल्टरनेटिव में आ रहा है FAUG Game.

यह गेम पूरी तरह से इंडियन गेम होगा और इस गेम से जो कमाई होगी उसका 20% हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाएगा यह ट्रस्ट भारत सरकार द्वारा बनाया गया था। और जिस से हम डायरेक्ट अपने Faug के अकाउंट में पैसा डाल सकते हैं। FAUG गेम से अपने सुरक्षा का खतरा भी टल जाएगा।

आशा करता हूं कि आपको यह मेरा आर्टिकल बहुत पसंद आया होगा।

“आत्म निर्भर भारत” मेरा देश बदल रहा है।

 

 

3 thoughts on “FAUG Game क्या है? | आखिर भारत मे क्यों हुआ पोपुलर गेम PUBG बैन? जाने पूरी जानकारी हिंदी मे”

Leave a Comment